


आपणी हथाई Bikaner न्यूज,अपराध की दुनिया में अपनी आपराधिक गतिविधियों को लेकर सुर्खियों में रहने वाला गैंगस्टर रोहित गोदारा अब अपने एक वायरस ऑडियो को लेकर सुर्खियों मे है। सोशल मीडिया पर एक ऑडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है और यह वायरल ऑडियो गैंगस्टर रोहित गोदारा का बताया जा रहा है।con…
गैंगस्टर गोदारा के वायरल ऑडियो में सोशल मीडिया पर उनके नाम पर फर्जी अकाउंट चलवाने की बात कही है। रोहित गोदारा के इस वायरल ऑडियो को न्यूजीलैंड के नंबर से होना बताया जा रहा है। वायरल ऑडियो में गैंगस्टर गोदारा ने खुद के और गोल्डी बराड़ के नाम से फर्जी एकाउंट्स बनाए जाने की बात कही है। वायरल ऑडियो में गैंगस्टर ने फर्जी अकाउंट बनाने वालों को धमकी दी है।
वायरल ऑडियो के जरिए रोहित गोदारा ने लॉरेंस और अनमोल बिश्नोई गैंग को लेकर बताया कि पहले वह और गोल्डी बराड़ लॉरेंस गैंग का हिस्सा थे, अब दोनों अलग होकर विदेश से चला रहे हैं लॉरेंस गैंग से अलग अपना गैंग साथ ही कहा उन में नहीं है कोई झगड़ा इस वायरल ऑडियो की आपणी हथाई न्यूज पुष्टि नहीं करता।


