
पॉलिटिक्स आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर के भाजपा नेताओं ने आज भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय नई दिल्ली में कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की।
भाजपा नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को पुष्प गुच्छ और दुप्पटा भेट कर नवीन दायित्व की शुभकामनाएं दी।
भाजपा नेताओं ने कहा कि संगठनात्मक क्षमता, कार्यकर्ताओं के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण और देशहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते नितिन नबीन जन-जन तक भाजपा की नीतियों को पहुंचाने का काम करेंगे। इस दौरान भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष डॉ भगवान सिंह मेड़तिया, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वेद व्यास,जसराज सिंवर, विक्रम सिंह राजपुरोहित, भव्यदत्त भाटी आत्मीय भेंट की।


