Homeक्राइमBikaner Crime : सार्दुलगंज इलाके में सुखदेव चायल के घर फायरिंग !...

Bikaner Crime : सार्दुलगंज इलाके में सुखदेव चायल के घर फायरिंग ! रंगदारी से जुड़ा है मामला

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, बुधवार की अलसुबह बीकानेर के सादुलगंज क्षेत्र में  अलसुबह हुई फायरिंग से क्षेत्र में दहशत फैल गई। यह फायरिंग सुखदेव चायल के घर पर हुई, जिसके बाद इलाके में दहशत फैल गई।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार अलसुबह सुबह 4:27 बजे फायरिंग हुई। इस घटना में घर के कई कांच टूटे और गोलियों के निशान मिले। सीसीटीवी फुटेज में दो हेलमेटधारी युवक बाइक पर सवार दिखाई दिए, जिन्होंने सात राउंड फायरिंग की। फुटेज में फायरिंग की आवाज भी साफ सुनाई दे रही है।

सुखदेव चायल के भाई कांग्रेस नेता धनपत चायल ने बताया कि कुछ दिन पहले एक फोन आया जिसमें कॉलर ने खुद को रोहित गोदारा बताते हुए 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी।बरहाल पुलिस मामलें की जांच कर रही है।

 

 



ताजा खबर