Homeक्राइमBikaner Crime : गंगाशहर थाना क्षेत्र में युवक के पास मिला गांजा...

Bikaner Crime : गंगाशहर थाना क्षेत्र में युवक के पास मिला गांजा तो जस्सूसर गेट निवासी युवक को एमडी नशे के साथ दबोचा

आपणी हथाई न्यूज, जिलें में लगतार अवैध मादक पदार्थो की बिक्री और तस्करी को रोकने के लिए बीकानेर पुलिस लगातार विशेष अभियान चलाकर खरीददारों और बेचने वालों पर कार्रवाई कर रही है। इसी संदर्भ में गंगाशहर पुलिस ने दोपहर गश्त के दौरान एक युवक के पास से सात किलो 360 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार गणेश धोरा उदयरामसर के पास दोपहर में पूगल फांटा निवासी मोहम्मद रमजान पुत्र छोटू खां खड़ा था। पुलिस की गाड़ी को देखकर बाइक को भगाने लगा। इस दौरान उसे पकड़कर तलाशी ली तो उसके पास से सात किलो 360 ग्राम गांजा बरामद किया गया। यह कार्रवाई उप निरीक्षक मोनिका ने की।

 

वही दूसरा मामला जस्सूसर गेट क्षेत्र का है जहां सदर पुलिस ने नशे के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए एक युवक को एमडी नशे के साथ एक युवक को दबोचा है। पकड़े गए युवक की पहचान जस्सूसर गेट निवासी रजत अग्रवाल के रूप में हुई है । युवक के पास से 10.68 ग्राम मिफिड्रोन (एमडी) बरामद हुई है।



ताजा खबर