Homeखटाखट स्टोरीकल पुलिस चौकी में हुई मारपीट के आरोपियों को न्यायालय ने भेजा...

कल पुलिस चौकी में हुई मारपीट के आरोपियों को न्यायालय ने भेजा पुलिस रिमांड पर

बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र स्थित नत्‍थूसर गेट पुलिस चौकी में कल हुई मारपीट के आरोपियों को आज पुलिस ने न्यायालय में पेश किया जहां न्यायालय ने आरोपियों को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। सूचना के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी शिव पुरी, माणक पुरी और राधाकिशन पुरी से रिमांड के दौरान मारपीट में प्रयुक्‍त हथियार बरामद किए जाएंगे। वहीं, इस मामले में घायल दूसरे पक्ष के निर्मल पुरी का अभी अस्‍पताल में इलाज चल रहा है।

आपको बता दें कि कल नत्‍थूसर गेट स्थित पुलिस चौकी में दो गुट आपसी रंजिश के चलते आपस में भिड़ गए थे। जिसमें एक युवक निर्मल पुरी घायल हो गया था। कल हुई इस मारपीट की घटना के बाद आज न्यायालय ने आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।



ताजा खबर