Homeक्राइमBikaner Crime : नयाशहर थाना क्षेत्र में पेट्रोल बम जैसा हमला, परिवार...

Bikaner Crime : नयाशहर थाना क्षेत्र में पेट्रोल बम जैसा हमला, परिवार में फैली दहशत, मामला दर्ज

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र में एक घर पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बदमाश हथियारों से लैस होकर बाइक पर पहुंचे और पेट्रोल से भरी बोतल में आग लगाकर घर के मुख्य दरवाजे पर फेंक दी। तेज धमाके के साथ दरवाजे में आग लग गई, जिससे पूरे परिवार में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद इलाके में भय का माहौल बन गया।

 

नत्थूसर गेट के बाहर निवासी पीड़ित विजय कुमार सियोत ने मोटू उर्फ विनीत, विकास उर्फ छोटू गोयल, मनोज गोयल, अमित चांवरिया, पूनम चंद चांवरिया, सुनील उर्फ चिमन्ना व अन्य पांच सात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट में बताया गया कि आरोपी 22 मई की रात 11 बजे के करीब वाल्मीकि बस्ती श्मशान के पास स्थित घर पर पहुंचे थे और उनके पास डंडे, तलवारें, गंडासे व अन्य धारदार हथियार भी थे। अचानक हुए इस हमले से परिवार के सदस्य घबरा गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपियों की भूमिका और हमले के पीछे के कारणों की पड़ताल में जुटी हुई है।

 



ताजा खबर