Homeखटाखट स्टोरीBikaner Crime : आर्मी एरिया में अफीम की सप्लाई करने के दो...

Bikaner Crime : आर्मी एरिया में अफीम की सप्लाई करने के दो आरोपी गिरफ्तार

आपणी हथाई न्यूज, सोमवार कल व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र और मिलिट्री इंटेलिजेंस की संयुक्त कार्यवाही कर दो अभियुक्तों को 576 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ये लोग पिछले कुछ दिनों से टैक्सी लेकर आर्मी एरिया में सवारियां लेते पाए गए।

 

मिलिट्री इंटलीजेंस ने इनकी गतिविधियों पर नजर रखना शुरू किया तो सामने आया कि ये लोग आर्मी एरिया में नशे की सप्लाई करते है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई ,जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस थाना ने इस मामलें में बंगला नगर निवासी मंगलसिंह और रामनिवास गिरी को गिरफ्तार किया है।

 

तलाशी के दौरान इनके पास से 576 ग्राम अफीम भी बरामद हुई है। शुरुआती पूछताछ में ये भी सामने आया है कि मंगलसिंह ने घड़सीसर निवासी छेलूसिंह से अफीम ली थीं । बरहाल पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



ताजा खबर