
Bikaner Crime आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में मादक पदार्थो की खरीद-फरोख्त मामलें में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, तिलकनगर में लंबे समय से एक महिला की और मादक पदार्थ बेचने की शिकायत मिल रही थी, जिस पर पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए निवासी भोजासर हाल तिलकनगर निरमा बिश्नोई पत्नी पूनमचंद को 14 ग्राम एमडी नशे और एक लाख इक्यावन हजार 700 रुपयों के साथ गिरफ्तार किया है। बरहाल पुलिस ने आरोपिया के खिलाफ तस्करी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं


