
आपणी हथाई न्यूज, रविवार को श्री विश्वकर्मा सुत्रधार सम्पति ट्रस्ट बीकानेर की सुथारो की बडी गुवाड, बीकानेर में ट्रस्ट के चुनाव हेतु आम सभा का आयोजन समाज के वरिष्ठ नागरिक भंवर लाल धामू की अध्यक्षता में किया गया है। उक्त आम सभा में श्री विश्वकर्मा सुत्रधार सम्पति ट्रस्ट बीकानेर के अध्यक्ष पद पर राधाकिशन मांडण, उपाध्यक्ष शंकर लाल नागल, सचिव गणेश लाल नागल, सह सचिव लक्ष्मीनारायण मांडण, कोषाध्यक्ष शिव शंकर जांभड, व्यवस्थापक देवकिशन गैपाल, सह-व्यवस्थापक बाबूलाल कुलरिया को सर्व-सम्मति से निर्विरोध निर्वाचित किया गया । उक्त सभा में ट्रस्ट के निवर्तमान अध्यक्ष पवन माकड, लाल चन्द खोखा, गोपाल कुलरिया, शिवशंकर मांडण, कन्हैयालाल नागल समाज के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
किसान मोर्चा अध्यक्ष जोशी ने किया स्वागत
आज विश्वकर्मा सूत्रधार सम्पति ट्रस्ट बीकानेर के चुनाव में अध्यक्ष पद पर श्री राधाकृष्ण जी सुथार महासचिव गणेश नागल कोषाध्यक्ष शिव शंकर जाँभड़ उपाध्यक्ष शंकर लाल जी नागल सह सचिव लक्ष्मी नारायण माँडण और व्यवस्थापक देवकिशन गेपाल सह व्यवस्थापक बाबू लाल जी कुलरिया निर्विरोध निर्वाचित हुए। ट्रस्ट के निर्विरोध निर्वाचन पर किसान मोर्चा शहर के अध्यक्ष चंद्र मोहन जोशी द्वारा सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत अभिनंदन किया तथा कहा कि ट्रस्ट के निर्वाचन में जहाँ एक और बुजुर्गो का मार्गदर्शन मिलेगा तो दूसरी तरह युवा चेहरो को तरजीह देने पर समाज को नई दिशा देने में सहयोग मिलेगा और नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने में सहयोग मिलेगा ।सभी पदाधिकारियों का मुँह मीठा करवा कर बधाई दी।


