Bollywood : नीम करौली बाबा के चमत्कारों पर बन रही वेब सीरीज "संत", बहुत कुछ होगा खास इस 7 पार्ट्स वाली सीरीज में - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Friday, January 16, 2026
Homeखटाखट स्टोरीBollywood : नीम करौली बाबा के चमत्कारों पर बन रही वेब सीरीज...

Bollywood : नीम करौली बाबा के चमत्कारों पर बन रही वेब सीरीज “संत”, बहुत कुछ होगा खास इस 7 पार्ट्स वाली सीरीज में

- Advertisement -Ads

Bollywood आपणी हथाई न्यूज, भारत के एक महान संत के जीवन की जुड़ी घटनाएं अब जल्द ही वेबसीरीज के माध्यम से नजर आने वाली है। नीम करोली बाबा या कैंची धाम बाबा के नाम से प्रसिद्ध इस संत की जीवनी को वेब सीरीज “संत” के जरिए दुनिया के सामने लाया जा रहा है ।सात भागों में बनने वाली इस वेब सीरीज में बाबा के जीवन, उनकी भक्ति ,करुणा, सेवा और प्रेम के संदेश को दर्शाया जाएगा ऑलमाइटी मोशन पिक्चर्स में इसकी ऑफीशियली अनाउंसमेंट कर दी है।आपको बता दें कि नीम करोली बाबा को हनुमान जी का जीवंत अवतार भी माना जाता है । उनके आशीर्वाद से स्टीव जॉब्स, मार्क जुकरबर्ग ,जूलिया रॉबर्ट्स जैसी अंतरराष्ट्रीय शख्सियतो के जीवन को गहराई से बदला है।

- Advertisement -Ads

क्या खास होगा इस वेबसीरीज में ?
ऑलमाइटी मोशन पिक्चर्स की फाउंडर और प्रोड्यूसर प्रभलीन संधू इस प्रोजेक्ट को पूरा कर रही है। इससे पहले संधू कई चर्चित प्रोजेक्ट पर काम कर चुकी है। जिसमें भय : द गौरव तिवारी मिस्ट्री और मेड इन इंडिया : ए टाइटल स्टोरी जैसे नाम उनके साथ जुड़े हुए हैं।

इस वेब सीरीज की खासियत की बात करें तो इस वेब सीरीज को 20 भाषाओं में बनाया जाएगा ,ताकि दुनिया भर के लोग इस फिल्म का आसानी से देखा और समझ सके ।इसके अलावा AI की मदद से बाबा के चमत्कारों और पुराने घटनाक्रम के विजुअल्स के रूप में रीक्रिएट भी किया जाएगा । लाइव शूटिंग एक्शन के साथ हाई क्वालिटी वीएफएक्स (VFX) का इस्तेमाल भी होगा। जिससे हर सीन इंप्रेसिव और ऑथेंटिक लगे। यूके से टॉप टेक्निकल एक्सपर्ट्स और भारत की मजबूत प्रोडक्शन टीम मिलकर इसे तैयार कर रही है। अब देखना होगा कि यह वेब सीरीज कब तक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होती है।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर