Homeखटाखट स्टोरीBollywood : ऑनलाइन सिनेमा के सुपरस्टार बने अभिषेक बच्चन, दसवीं है नेटफ्लिक्स...

Bollywood : ऑनलाइन सिनेमा के सुपरस्टार बने अभिषेक बच्चन, दसवीं है नेटफ्लिक्स पर भारत में नम्बर वन

Ads

आपणी हथाई न्यूज,अभिनेता अभिषेक बच्चन की नई फिल्म “दसवीं” ने सफलता के नए आयाम स्थापित कर दिए है। दसवीं नेटफ्लिक्स पर पूरे भारत में नम्बर वन पर ट्रेंड कर रही है। ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स द्वारा जारी सूचना के अनुसार “दसवीं” न केवल भारत में नम्बर वन पर ट्रेंड कर रही है लेकिन इसके साथ ही दुनिया के 18 देशों में भी टॉप ट्रेंड में शामिल हो गई है। अभिनेता अभिषेक बच्चन को ऑनलाइन सिनेमा से काफी शोहरत हासिल हुई है।

 

अभिषेक की इससे पहले “द बिग बुल”,”बॉब बिश्वास” जैसी फिल्में भी खूब सफल रही थी। फ़िल्म दसवीं को IMDB पर भी करीब साढ़े आठ की रेटिंग हासिल हुई है, जो बहुत ही शानदार है। फ़िल्म दसवीं एक सजायाफ्ता मुख्यमंत्री के जेल में रहकर दसवीं कक्षा को पास करने की कहानी है। कॉमिक फ़िल्म में एक निहित शैक्षणिक संदेश भी फ़िल्म देती है। अभिषेक के साथ फ़िल्म में यामी गौतम और निमरत कौर की अहम भूमिकाएं है। फ़िल्म का हरियाणवी टच लेखन कवि कुमार विश्वास ने किया है।
मनोज रतन व्यास

Ads

ताजा खबर