बॉलीवुड : अभिनेता आमिर खान का ऐलान..OTT प्लेटफॉर्म पर नही रिलीज करेंगें कोई भी फिल्म,जानिए क्या है इसके पीछे की असल वजह - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Wednesday, February 18, 2026
Homeखटाखट स्टोरीबॉलीवुड : अभिनेता आमिर खान का ऐलान..OTT प्लेटफॉर्म पर नही रिलीज करेंगें...

बॉलीवुड : अभिनेता आमिर खान का ऐलान..OTT प्लेटफॉर्म पर नही रिलीज करेंगें कोई भी फिल्म,जानिए क्या है इसके पीछे की असल वजह

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज, आमिर खान अपनी फिल्मों के लिए निकट भविष्य में नया बिजनेस मॉडल आम सिने दर्शको के लिए ला रहें है। बीते जून को आमिर की “सितारें जमीन पर ” रिलीज हुई थी और फ़िल्म ने दुनिया भर में 250 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था।

- Advertisement -Ads

सितारें जमीन पर की रिलीज से पहले ही आमिर कई मर्तबा कह चुके थे कि उनकी फ़िल्में थिएटर के लिए होती है, इसलिए OTT प्लेटफार्म पर वह अपनी फ़िल्में नहीं रिलीज करेंगे।

आमिर का कहना है जब फैन फ़िल्म के पोस्टर पर ही किसी OTT प्लेटफार्म का लोगो देख लेता है तो जान जाता है कि फ़िल्म रिलीज के कुछ हफ्तो में उसके मोबाइल पर आसानी से मिल जाएगी, इससे फ़िल्म का सिनेमाहॉल बिजनेस प्रभावित होता है।

 

आमिर ने कहा है उनकी हालिया हिट फ़िल्म “सितारें जमीन पर ” 1 अगस्त से डायरेक्ट यूट्यूब पर 100 रुपए का भुगतान कर देखी जा सकेगी। आमिर अपनी अतीत की हिट फिल्मों और आने वाली फिल्मों को भी सिनेमाहॉल में लगने के बाद सीधे यूट्यूब पर रिलीज करेंगे।
आमिर का कहना है OTT प्लेटफार्म सबके मोबाइल में हो न हो लेकिन यूट्यूब तो होता है, इसलिए इसी बिजनेस मॉडल को वह आगे भी फॉलो करेंगे।
मनोज रतन व्यास

- Advertisement -Ads

ताजा खबर