बॉलीवुड : कबीर सिंह-एनिमल के बाद संदीप रेड्डी लगे "स्पिरिट" की तैयारी में , प्रभास के साथ बन रही "स्पिरिट" को लेकर निर्देशक ने दी ये अपडेट्स - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Thursday, January 22, 2026
Homeखटाखट स्टोरीबॉलीवुड : कबीर सिंह-एनिमल के बाद संदीप रेड्डी लगे "स्पिरिट" की तैयारी...

बॉलीवुड : कबीर सिंह-एनिमल के बाद संदीप रेड्डी लगे “स्पिरिट” की तैयारी में , प्रभास के साथ बन रही “स्पिरिट” को लेकर निर्देशक ने दी ये अपडेट्स

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई बॉलीवुड न्यूज, साऊथ फ़िल्म निर्देशक संदीप रेड्डी वंगा की पहली दो हिंदी फिल्मों (कबीर सिंह -एनिमल ) ने बॉक्स ऑफिस पर खूब सफलता पाई थी। अब फैंस को संदीप की नेक्स्ट फ़िल्म का बेसब्री से इंतज़ार है, जिसका नाम “स्पिरिट ” है। फ़िल्म के हीरो प्रभास है और फीमेल लीड में प्रभास के सामने तृप्ति दिमरी नजर आएंगी।

- Advertisement -Ads

 

भले ही संदीप की कबीर सिंह और एनिमल की खूब आलोचना हुई है लेकिन संदीप रेड्डी की अलग स्टाइल की फ़िल्म मेकिंग अप्रोच के कारण संदीप की फिल्मों का एक जबरदस्त फैन बेस है।

 

संदीप रेड्डी ने स्पिरिट के बारे में बताया कि इसी महीने फ़िल्म की शूट शुरू हो जाएगी, फ़िल्म का मेजर पार्ट थाईलैंड में शूट किया जाएगा। नवंबर 2025 से प्रभास फ़िल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। स्पिरिट में सैफ अली खान और करीना कपूर भी नजर आएंगे। फ़िल्म का बजट करीब 400 करोड़ रखा गया है, संदीप ने कहा कि स्पिरिट का बैकग्राउंड स्कोर 70 फीसदी बन चुका है, अब म्यूजिक रिकॉर्ड किया जाएगा।

 

स्पिरिट को संदीप टी सीरीज के साथ मिल कर बना रहें है, स्पिरिट के बाद संदीप फिर से रणबीर कपूर के साथ 2027 के अंत तक एनिमल पार्क शुरू करेंगे।
मनोज रतन व्यास

- Advertisement -Ads

ताजा खबर