Homeखटाखट स्टोरीBollywood : लता के बाद बॉलीवुड में फिर छाया शोक, 69 वर्षीय...

Bollywood : लता के बाद बॉलीवुड में फिर छाया शोक, 69 वर्षीय बप्पी लहरी का निधन

आपणी हथाई न्यूज, बॉलीवुड के मशहूर सिंगर-कम्पोजर रहें बप्पी लहरी उर्फ ‘बप्पी दा’ का 69 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। 70 और 80 के दशक में अपनी धुनों पर लोगों को नाचने के लिए मजबूर करने वाले बप्पी दा असली नाम अलोकेश था। बप्पी लहरी युग ने बॉलीवुड को एक नया आयाम दिया। स्वर कोकिला लता मंगेशकर के बाद बप्पी के निधन से बॉलीवुड में एक बार फिर शोक की लहर छा गई है। बप्पी दा ने अपनी अंतिम सांस मुम्बई के एक निजी अस्पताल में ली। बप्पी दा के निधन की खबर सुनकर हर कोई अचंभित है।



ताजा खबर