Homeखटाखट स्टोरीबॉलीवुड: संजय भंसाली के बाद अभिषेक को फिर मिली बड़े निर्देशक की...

बॉलीवुड: संजय भंसाली के बाद अभिषेक को फिर मिली बड़े निर्देशक की फ़िल्म,5 साल बाद सिनेमाघरों में जूनियर बच्चन की फिल्में

आपणी हथाई न्यूज,एक्टर अभिषेक बच्चन को निर्देशक संजय लीला भंसाली की साहिर लुधियानवी बायोपिक फ़िल्म मिलने के बाद एक और बड़े फ़िल्म निर्देशक सुजीत सरकार की नई फिल्म मिल गई है। सुजीत सरकार ने अभिषेक के पिता अमिताभ बच्चन के साथ पीकू,पिंक और गुलाबो सिताबो जैसे बेहतरीन फिल्में बनाई है।

 

सुजीत सरकार के साथ अभिषेक की नई फिल्म अगस्त माह में शुरू होगी। अभिषेक बच्चन इन दिनों निर्देशक आर बाल्की के साथ घूमर फ़िल्म की शूटिंग कर रहे है। अभिषेक बच्चन को एक साथ तीन बड़े निर्देशको की फिल्में मिल गई है। आर बाल्की,संजय लीला भंसाली और सुजीत सरकार की फिल्मों से अभिषेक के करियर को नई ऊंचाई मिल सकती है।

 

 

अभिषेक बच्चन की ओटीटी पर रिलीज फ़िल्म “दसवीं” सुपरहिट रही थी,अभिषेक का वेब शो “ब्रीद” भी काफी लोकप्रिय हुआ था। अभिषेक की थिएटर में लास्ट फ़िल्म अनुराग कश्यप की ‘मनमर्जियां’ रिलीज हुई थी। 5 साल बाद अभिषेक की फिल्में थिएटर्स में एक के बाद एक बड़े निर्देशकों के साथ रिलीज होगी।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर