Homeखटाखट स्टोरीBollywood. : सैयारा की सक्सेस के बाद आ गए बॉलीवुड के अच्छे...

Bollywood. : सैयारा की सक्सेस के बाद आ गए बॉलीवुड के अच्छे दिन ! अब इन दो फिल्मों से बड़े बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की उम्मीद

आपणी हथाई बॉलीवुड न्यूज, बॉलीवुड को सैयारा की सुपर बम्पर सक्सेस के बाद एक और बड़ी हिट फ़िल्म जल्द मिल सकती है। अभिनेता अजय देवगन के प्रोडक्शन में बनी फ़िल्म सन ऑफ़ सरदार 2 की भी हाइप जबरदस्त बनी हुई है। सन ऑफ़ सरदार 2 अजय देवगन की 2012 की हिट फ़िल्म सन ऑफ़ सरदार का सीक्वल है।

 

ट्रेड एक्सपर्ट का कहना है अभी सैयारा का खुमार छाया हुआ है और दो हफ्तो बाद 14 अगस्त को ऋतिक रोशन -जूनियर NTR की वॉर 2 को भी जबरदस्त ओपनिंग लगनी तय है, इस बीच के दो हफ्तो में अजय देवगन की फ़िल्म भी बॉक्स ऑफिस वंडर कर सकती है।

 

अजय की सन ऑफ़ सरदार 2 का संगीत लोकप्रिय हो रहा है, ट्रेड पंडित सन ऑफ़ सरदार की भी फर्स्ट डे ओपनिंग 20 करोड़ प्लस मान रहें है और अगर ऐसा होता है तो सैयारा के बाद अजय की फ़िल्म भी वॉर 2 लगने से पहले 200 करोड़ का धंधा आराम से कर लेगी और फिर वॉर 2 तो ऋतिक रोशन की फ़िल्म है, अगर फ़िल्म का कंटेंट बढ़िया हुआ तो यशराज फिल्मस की मार्केटिंग और डिस्ट्रीब्यूशन से वॉर 2 तो 500 करोड़ के भी पार जा सकती है।

 

अगर ऐसा होता है तो बॉलीवुड को एक महीने में 3 फिल्मों से ही 1000 करोड़ प्लस का बिजनेस मिल जाएगा, जो कि फेस्टिवल सीजन आने से पूर्व शुभ संकेत माना जाएगा।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर