Homeखटाखट स्टोरीबॉलीवुड : सैयारा की सरप्राइज सक्सेस के बाद आदित्य चोपड़ा स्पाई यूनिवर्स...

बॉलीवुड : सैयारा की सरप्राइज सक्सेस के बाद आदित्य चोपड़ा स्पाई यूनिवर्स की छठी फ़िल्म को लेकर उत्साहित, आदित्य के लिए स्पाई फ़िल्में साबित हुई है कुबेर का खजाना

आपणी हथाई न्यूज, यशराज फिल्मस के निदेशक आदित्य चोपड़ा अपनी लघु बजट की फ़िल्म ” सैयारा ” की रिकॉर्ड तोड़ सफलता के बाद अब YRF की स्पाई यूनिवर्स की छठी फ़िल्म वॉर 2 के प्रमोशन और मार्केटिंग में लग गए है। वॉर 2 में इस बार ऋतिक रोशन के साथ साऊथ सुपर स्टार जूनियर NTR नजर आएंगे। वॉर वन ने 475 करोड़ का बिजनेस किया था।

 

आदित्य चोपड़ा के लिए स्पाई फ़िल्में कुबेर का खजाना साबित हुई है। अब तक आदित्य चोपड़ा ने स्पाई यूनिवर्स की 5 फ़िल्में रिलीज की है। ये फ़िल्में है एक था टाइगर,टाइगर जिन्दा है,वॉर,पठान और टाइगर 3। इन 5 फिल्मों ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर कुल मिलाकर करीब 3 हजार करोड़ का बिजनेस किया है और अब वॉर 2 से आदित्य चोपड़ा 700 करोड़ से ज्यादा बिजनेस करने का टारगेट रख रहें है,वॉर 2 अगले माह 14 अगस्त को रिलीज की जाएगी।

 

आदित्य यूं भी इन दिनों सैयारा से खूब धन कमा रहें है और अपनी स्पाई यूनिवर्स फिल्मों से उन्हें और भी बम्पर कमाई होने की कमाई होने की उम्मीद है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर