Homeखटाखट स्टोरीबॉलीवुड : ढाई दशक बाद संजय भंसाली भारत से बाहर करेंगे अपनी...

बॉलीवुड : ढाई दशक बाद संजय भंसाली भारत से बाहर करेंगे अपनी फ़िल्म की शूटिंग, रणबीर-आलिया-विक्की के साथ करेंगे इटली में शूटिंग

आपणी हथाई न्यूज, ढाई दशक के बाद फिल्मकार संजय लीला भंसाली अपनी नई फ़िल्म “लव एंड वॉर ” की शूटिंग विदेश में करेंगे। अमूमन संजय अपनी फिल्मों को फ़िल्म स्टूडियो में लेविस सेट बनाकर ही बनाते है।

 

करीब 26 साल पहले संजय ने सलमान -ऐश्वर्या के साथ हम दिल दे चुके सनम की शूटिंग हंगरी देश में की थी। उसके बाद भंसाली ने किसी भी फ़िल्म की शूटिंग भारत से बाहर नहीं की।

भंसाली रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल के साथ इटली में शूट करेंगे। भंसाली की लव एंड वॉर अगले साल 26 मार्च 2026 को रिलीज होगी, रणबीर की एनिमल के बाद तीन साल बाद यह पहली रिलीज फ़िल्म होगी। लव एंड वॉर के लिए संजय करीब 200 दिन की मैराथन शूट करेंगे, अब तक 100 दिनों की शूटिंग हो चुकी है और 90-100 दिनों की शूटिंग बाकी है।

 

भंसाली ने ही रणबीर को सांवरिया से बॉलीवुड में लॉन्च किया था, आलिया के साथ संजय गंगुबाई बना चुके है और विक्की कौशल की संजय जैसे बड़े निर्देशक के साथ यह पहली फ़िल्म है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर