Homeखटाखट स्टोरीबॉलीवुड : बरसों बाद अक्षय कुमार को मिला जनता -क्रिटिक्स का साथ,अक्षय...

बॉलीवुड : बरसों बाद अक्षय कुमार को मिला जनता -क्रिटिक्स का साथ,अक्षय -अरशद की जॉली LLB 3 का वीकेंड बिजनेस 50 करोड़ के पार

आपणी हथाई न्यूज, बरसों बाद अक्षय कुमार की किसी फ़िल्म को आम पब्लिक और फ़िल्म क्रिटिक्स का भरपूर समर्थन मिला है। अक्षय की परसों रिलीज हुई फ़िल्म ” जॉली LLB 3″ ने रिलीज के दो दिनों के भीतर ही 33 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। रिलीज के पहले दिन अक्षय -अरशद वारसी की इस कॉमेडी कोर्ट ड्रामा फ़िल्म का बॉक्स कलेक्शन करीब साढ़े बारह करोड़ था और कल शनिवार को फ़िल्म के बिजनेस में 55 फीसदी का जबरदस्त उछाल देखने को मिला और जॉली LLB 3 ने रिलीज के दूसरे दिन करीब 20 करोड़ का बिजनेस किया।

फ़िल्म की पॉजिटिव रिपोर्ट के कारण आज इतवार को फ़िल्म का बिजनेस 25 करोड़ के पार हो सकता है। रिलीज के पहले ही तीन दिनों में अक्षय की फ़िल्म का बिजनेस 50 करोड़ के पार हो जाएगा और एक हफ्ते में फ़िल्म का बिजनेस 150 करोड़ को क्रॉस कर जाएगा, जो अक्षय कुमार के करियर और बॉलीवुड के लिए सुखद खबर होगी।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर