Homeखटाखट स्टोरीबॉलीवुड : अजय और तब्बू का जलवा बरकरार, दृश्यम 2 की कमाई...

बॉलीवुड : अजय और तब्बू का जलवा बरकरार, दृश्यम 2 की कमाई पहुंची 70 करोड़ के पार

आपणी हथाई न्यूज, बॉलीवुड में एक बार फिर अभिनेता अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन और अक्षय खन्ना से सजी मूवी दृश्यम 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाया है। बॉक्स ऑफिस पर इस मूवी ने पहले ही दिन 15 करोड़ से अधिक की कमाई कर डाली वही दूसरे दिन 21 करोड़ रुपये कमाए है। तीसरे दिन भी मूवी ने अनुमान से अधिक 27 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया हालांकि चौथे दिन मूवी के कलेक्शन में गिरावट नज़र आई और  यह आंकड़ा 11 करोड़ तक ही पहुंच पाया। कुल मिलाकर दृश्यम 2 अब मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस मूवी को लोग काफी पसंद कर रहे है और आने वाले दिनों में भी यह मूवी अच्छा कलेक्शन कर सकती है।



ताजा खबर