

बॉलीवुड आपणी हथाई न्यूज, अभिनेता अजय देवगन एक बार फिर से कॉमेडी करतें फिल्मी पर्दे पर नजर आएंगे। अजय देवगन की हिट फ़िल्म ” दे दे प्यार दे ” का पार्ट 2 अगले महीने 14 नवंबर को रिलीज होगा। कल ही फ़िल्म का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया।
दे दे प्यार दे 2 का निर्माण टी सीरीज के भूषण कुमार और लव रंजन ने किया है। फ़िल्म का निर्देशन अंशुल शर्मा ने किया है।
अजय देवगन के अलावा फ़िल्म में रकुल प्रीत सिंह, आर माधवन, जावेद जाफरी जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। दे दे प्यार दे 2 एक कॉमेडी एज गेप रोमांटिक फ़िल्म है, पहले पार्ट को पब्लिक ने खूब पसंद किया था, दूसरा पार्ट नवंबर 14 को रिलीज किया जाएगा।
मनोज रतन व्यास


