


Bollywood आपणी हथाई न्यूज, यशराज बैनर तले स्पाई एक्शन की दुनिया में अल्फा पर्दे पर दस्तक देने को तैयार है। वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स एक था टाइगर, वॉर, पठान और टाइगर 23 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दर्शकों का मनोरंजन कर चुकी है। इस बार अल्फा की कहानी दो महिला एजेंट के इर्द गिर्द बुनी गई है जो देश की सुरक्षा से जुड़े बेहद खतरनाक मिशन पर निकलती है।
फ़िल्म की बात करें तो आलिया भट्ट एयर शरवरी सिंह मुख्य भूमिका में है। वही बॉबी देओल खतरनाक विलेन की भूमिका में नजर आएंगे। जबकि इस मूवी में अनिल कपूर भी एक बेहद खास रोल निभाते नजर आने वाले हैं फ़िल्म के निर्देशन की बात करे तो इस फ़िल्म का निर्देशन शिव रवैल ने किया है वही आदित्य चोपड़ा ने इस मूवी को प्रोड्यूस किया हैं। फ़िल्म का संगीत और प्रमोशन लगातार चर्चा में बना हुआ है। वही अभिनेता रणबीर कपूर फ़िल्म के प्रमोशन को लेकर सुर्खिया बटोर रहे हैं।
फ़िल्म की रिलीज डेट की बात करे तो 3 जुलाई 2026 को यह फ़िल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फ़िल्म हिंदी भाषा के अलावा तमिल और तेलुगु भाषा के डब वर्जन में भी दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी।


