

बॉलीवुड आपणी हथाई न्यूज, कल गुजरात के अहमदाबाद में स्थित एका एरीना में 70वें फ़िल्म फेयर अवार्ड नाईट आयोजित हुई। गायक अरिजीत सिंह को रिकॉर्ड आठवीं बार फ़िल्म फेयर अवार्ड मिला।बेस्ट सिंगर मेल केटेगरी में अरिजीत सिंह को उनके गीत “सजनी ” के लिए मिला। सजनी गीत आमिर खान प्रोडक्शन की फ़िल्म “लापता लेडीज ” के लिए अरिजीत सिंह ने गाया था।
अरिजीत सिंह से पूर्व महान गायक किशोर कुमार को आठ बार फ़िल्म फेयर अवार्ड मिला था। फ़िल्म फेयर अवार्ड बेस्ट एक्टर कार्तिक आर्यन को फ़िल्म चंदू चैम्पियन के लिए मिला। अभिषेक बच्चन को भी फ़िल्म ” आई वांट टू टॉक ” के लिए बेस्ट एक्टर का फ़िल्म फेयर अवार्ड दिया गया। आलिया भट्ट को फ़िल्म जिगरा के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फ़िल्म फेयर अवार्ड मिला। बेस्ट फ़िल्म लापता लेडीज रही और लापता लेडीज के लिए ही किरण राव को बेस्ट निर्देशक का फ़िल्म फेयर मिला। लापता लेडीज को कुल 14 फ़िल्म फेयर अवार्ड मिले।
सांसद रवि किशन को बेस्ट सहायक अभिनेता का अवार्ड दिया गया। मधुमती बाग़ची को आज की रात गीत के लिए बेस्ट गायिका का अवार्ड दिया गया।
मनोज रतन व्यास


