Homeखटाखट स्टोरीबॉलीवुड :रिलीज से पहले "आदिपुरुष" की झोली में 450 करोड़,आंकड़ा पहुंच सकता...

बॉलीवुड :रिलीज से पहले “आदिपुरुष” की झोली में 450 करोड़,आंकड़ा पहुंच सकता है 700 करोड़ के पार

आपणी हथाई न्यूज,अगले महीने 16 जून को दुनियाभर में मेगा बजट फ़िल्म “आदिपुरुष” रिलीज होगी। आदिपुरुष हिंदी के साथ तमिल,तेलगु,मलयालम सहित अनेक भाषाओं में वर्ल्ड वाइड रिलीज होगी। फ़िल्म का बजट 500 से 700 करोड़ के बीच मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है। फ़िल्म का निर्माण टी सीरीज के भूषण कुमार ने किया है और निर्देशन ओम राउत ने किया है। आदिपुरुष को रिलीज से पहले ही 450 करोड़ रुपए मिल चुके है। आदिपुरुष के तेलगु वर्जन के राइट्स ही लगभग 200 करोड़ रुपए में पीपल मीडिया कम्पनी ने खरीदे है। पीपल मीडिया आदिपुरुष को आंध्रप्रदेश-तेलगांना में रिलीज करेगी। अभी तमिलनाडु-केरल जैसे राज्यो के राइट्स बिकने बाकी है। हिंदी भाष्य राज्यों के भी राइट्स जल्द ही बिकने वाले है। आदिपुरुष को नेटफ्लिक्स ने सभी भाषाओं में दिखाने के लिए टी सीरीज से 250 करोड़ की डील की है। कुल मिलाकर अभी तक आदिपुरुष को 450 करोड़ का रेवेन्यू प्राप्त हो चुका है। हिंदी-तमिल-मलयालम-अंग्रेजी मिलाकर ये आंकड़ा 700 करोड़ के पार जा सकता है। आदिपुरुष में प्रभास राम की भूमिका में,कृति सैनन सीता की भूमिका में और सैफ अली खान रावण के किरदार में नजर आएंगे।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर