Homeखटाखट स्टोरीबॉलीवुड : पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया बॉलीवुड,...

बॉलीवुड : पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया बॉलीवुड, शाहरुख़ -सलमान -अक्षय कुमार पंजाब के संकट काल में साथ खड़े हुए

Punjab Flood आपणी हथाई न्यूज, भारत का सीमांत राज्य पंजाब इन दिनों इतिहास की सबसे भयंकर बाढ़ की तबाही को झेल रहा है। सरकारी प्रयासो से इतर भारत के अनेक सेलिब्रिटीज भी पंजाब की बाढ़ में मदद करने को आगे आए है।

 

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख़ खान के फाउंडेशन मीर फाउंडेशन भी पंजाब में मदद करने को पहुंचा है। लोकल NGO के साथ मिलकर शाहरुख़ खान का मीर फाउंडेशन 1500 परिवारों की मदद कर रहा है। शाहरुख़ की रिलीफ टीम पंजाब के अमृतसर, पटियाला, फाजिल्का,फिरोजपुर जैसे जिलों में काम कर रही है।

शाहरुख़ के अलावा सलमान खान ने पंजाब के लिए 5 नाव दान की है, सलमान ने हुसैनीवाला के पास के बॉर्डर के सभी गाँवों को गोद लेने की गुजारिश पंजाब सरकार से की है। अक्षय कुमार ने भी पंजाब के लिए 5 करोड़ रुपए दान किए है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर