
आपणी हथाई न्यूज, 1971 के भारत-पाक युद्ध पर बनी सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का फैंस एक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर इस फिल्म की रिलीज डेट जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, फैंस की एक्साइटमेंट का लेवल भी बढ़ता जा रहा है।
यूट्यूब पर 24 घंटों में ट्रेलर को मिले व्यूज के मामले में ‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड तोड़ चुकी सनी देओल की बॉर्डर 2 लगता है उसे बॉक्स ऑफिस पर भी बख्शने के मूड में नहीं है। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी इस वॉर ड्रामा की एडवांस बुकिंग 19 जनवरी सोमवार को शुरू हुई। 24 घंटे में बॉर्डर 2 ने एडवांस बुकिंग में इतनी तगड़ी कमाई की है, जिसे सुनकर आप पूरी तरह से शॉक्ड हो जाएंगे।
1997 में रिलीज हुई बॉर्डर के सीक्वल को लेकर ऑडियंस में कितनी ज्यादा उत्सुकता है, इसका अंदाजा आपको सनी देओल-दिलजीत दोसांझ की फिल्म की एडवांस बुकिंग की कमाई से लग जाएगा। सैकनलिक डॉट कॉम की रिपोर्ट की मानें तो, बॉर्डर 2 की एडवांस बुकिंग खुले हुए अभी 24 घंटे हुए हैं और 53 हजार 526 टिकटों की बिक्री हो गई है। ऑनलाइन टिकटों की से फिल्म का टोटल कलेक्शन रिलीज से पहले ही 1 करोड़ 69 लाख का हो चुका है। हालांकि, बॉर्डर 2 के मुकाबले ‘धुरंधर’ का एडवांस बुकिंग कलेक्शन काफी कम था। धुरंधर की 24 घंटे में टोटल 9 से 10 हजार टिकटें ही बिकी थीं और कलेक्शन 34 लाख तक का हुआ था।
फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो सनी देओल (लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह कलर), वरुण धवन (मेजर होशियार सिंह दहिया), दिलजीत दोसांझ (इंडियन एयरफोर्स ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों ), अहान शेट्टी (नेवी ऑफिसर एम एस रावत), मोना सिंह, सोनम बाजवा, मेधा राना और आन्या सिंह मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। ये फिल्म गणतंत्र दिवस से 3 दिन पहले कल सिनेमाघरों में आएगी।


