Homeखटाखट स्टोरीBollywood Breaking : गदर 2 की सुपर सक्सेस के बाद भी सनी...

Bollywood Breaking : गदर 2 की सुपर सक्सेस के बाद भी सनी देओल का बंगला होगा नीलाम,ये बड़ी वजह आई सामने

आपणी हथाई न्यूज,एक तरफ जहां एक्टर सन्नी देओल ग़दर 2 की रिकॉर्ड तोड़ सफलता से सुर्खियों में बने हुए है वही दूजी ओर आज देश के बड़े बैंक(बैंक ऑफ बड़ौदा) ने एक सार्वजनिक विज्ञापन जारी कर एक्टर सन्नी देओल के मुंबई जुहू स्थित बंगले सन्नी विला के नीलामी की बात कही है। बैंक के विज्ञापन में सन्नी देओल के रियल नेम अजय सिंह देओल को मेंशन किया गया है।

 

 

 

 

सन्नी देओल को बैंक ऑफ बड़ौदा को लगभग 56 करोड़ रुपए लोन के रूप में चुकाने है,जो उन्होंने अब तक नही चुकाए है। सन्नी देओल ने बैंक से लोन लेने के बदले अपने बंगले सन्नी विला को मॉर्गेज रखा था और अब बैंक लोन न चुकता होने के कारण सन्नी के बंगले को सार्वजनिक रूप से नीलाम करेगा। बैंक सन्नी देओल के बंगले को 25 सितंबर को नीलाम करेगा। बंगले की रिजर्व प्राइस लगभग साढ़े 51 करोड़ रखी गई है।

 

 

 

 

 

सनद रहे बीते दो दशक में सन्नी देओल की अधिकांश फिल्में फ्लॉप रही है और जिन फिल्मों को सन्नी ने खुद प्रोड्यूस किया वो भी असफल रही थी। सन्नी देओल द्वारा निर्देशित उनके बेटे करण देओल की पहली फ़िल्म ‘पल पल दिल के पास’ भी फ्लॉप रही थी। इसी वजहों से सन्नी देओल पर भारी कर्ज चढ़ गया और अब उनका बंगला नीलाम होने जा रहा है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर