

आपणी हथाई न्यूज, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब जल्द हीरो बन कर फिल्मी पर्दे पर नजर आने वाले है। धोनी को फायरिंग करतें हुए एक्टर आर माधवन ने सोशल मीडिया पर “द चेज ” नाम के टाइटल के साथ शेयर किया है। इन दोनों के लुक को लेकर फैंस ने इन्हें सुपर कॉम्बो भी बताया है।
द चेज एक फ़िल्म है या कोई वेब सीरीज, इसकी जानकारी अब तक साझा नहीं की गईं है। धोनी -माधवन के इस प्रोजेक्ट को निर्देशक वासन बाला ने निर्देशित किया है। वासन ने पिछले साल आलिया भट्ट के साथ फ़िल्म “जिगरा ” बनाई थी।
44 साल के महेंद्र सिंह धोनी पहले ही एक मीडिया -एंटरटेनमेंट कम्पनी खोल चुके है, जिसके तहत धोनी की फ़िल्में बनाने की योजना है।
धोनी 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो चुके है, अगले साल धोनी IPL खेलेंगे या नहीं, यह अभी तक धोनी ने स्पष्ट नहीं किया है, इस बीच माही हीरो बनकर फैंस के बीच जल्द नजर आने वाले है।
मनोज रतन व्यास


