
Bollywood आपणी हथाई न्यूज, बीते सप्ताह से सोशल मीडिया हो या सिनेमाघर धुरन्धर मूवी हर जगह अपना कमाल दिखाने में कामयाब रही है। आदित्य धर द्वारा निर्देशित धुरन्धर में पाकिस्तान के कराची के ल्यारी की एक कहानी को फिल्माया गया है। जिसमें रणबीर कपूर, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त ने प्रभावी अभिनय किया है। धुरन्धर की बॉक्स आफिस पर सफलता की बात करें तो 5 दिसम्बर को रिलीज हुई इस मूवी ने अब तक 274.25 करोड़ की कमाई कर ली है। अकेले भारत में इस फ़िल्म ने करीब 180.25 करोड़ रुपये कमाए है।
इस सब के बीच धुरन्धर के लिए एक बुरी खबर सामने आई है जिसकी वजह पाकिस्तान को माना जा रहा है। धुरन्धर को अब पाकिस्तान के कुछ मुस्लिम दोस्त देशों ने प्रतिबंध लगा दिया है। बहरीन,कुवैत, ओमान,कतर,सऊदी अरब संयुक्त और अरब अमीरात जैसी गल्फ कंट्री में यह फिल्म रिलीज ही नही हो पाई है।जिसके चलते मेकर्स की चिंता बढ़ी है। हालांकि इसके पीछे की वजह साफ है कि इसमें पाकिस्तान की उस सच्चाई के बारे में बताया गया है जिसको लेकर पाकिस्तान हमेशा मुकरता रहा है। वही गल्फ कंट्रीज में तमाम कोशिशों के बावजूद इस फिल्म को रिलीज नही होने दिया गया है।


