Homeखटाखट स्टोरीबॉलीवुड : डॉ कुमार विश्वास की बॉलीवुड में बढ़ी डिमांड,रणबीर कपूर की...

बॉलीवुड : डॉ कुमार विश्वास की बॉलीवुड में बढ़ी डिमांड,रणबीर कपूर की रामायण के लिए कुमार विश्वास ने लिखें गीत

आपणी हथाई न्यूज, देश के प्रख्यात कवि डॉ कुमार विश्वास धीरे धीरे अब बॉलीवुड में भी सक्रिय होने लगे है। डॉ कुमार विश्वास ने हाल ही में रणबीर कपूर की रामायण के लिए गीत लिखें है। इस मेगा बजट की फ़िल्म का संगीत ए आर रहमान और हॉलीवुड कम्पोजर हांस जिमर तैयार कर रहें है।
रामायण फ़िल्म का बजट ही 4000 करोड़ से ज्यादा का है। फ़िल्म दो भाग में 2026 और 2027 की दिवाली को रिलीज होगी।

रामायण के गीत लिखने के अनुभव पर डॉ कुमार विश्वास ने कहा कि गीतों की रिकॉडिंग के दौरान ए आर रहमान और हांस जिमर भावुक हो गए और उनकी खुद की आँखों में भी आंसू आ गए।

कुमार विश्वास ने बॉलीवुड में पहले भी काम किया है, डॉ विश्वास ने अभिषेक बच्चन की फ़िल्म ” दसवीं ” लिखी थी। कुमार विश्वास ने अक्षय कुमार की फ़िल्म रानीगंज और जॉन अब्राहम की फ़िल्म ” परमाणु ” के गीत भी लिखें थे।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर