


Bollywood आपणी हथाई न्यूज, बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म के नए किंग साबित हो रहे है। लगभग 133 दिनों से बॉलीवुड एक्टर OTT पर भी छाए हुए हैं। उनकी वेब सीरीज ‘तस्करी: द स्मगलर्स वेब (Taskaree: The Smuggler’s Web)’ Netflix टॉप 10 में लगातार अपनी जगह बनाए हुए है।
नेटफ्लिक्स Tudum पर फिल्म 18 हफ्ते से टॉप 10 में बनी हुई है। 14 जनवरी 2026 को रिलीज हुई इस 7 एपिसोड वाली सीरीज ने रिलीज के पहले हफ्ते में ही ग्लोबल नॉन-इंग्लिश टीवी शो की लिस्ट में नंबर 1 स्थान हासिल कर लिया था।नेटफ्लिक्स Tudum के आंकड़ों के मुताबिक, पहले हफ्ते में ही 5.4 मिलियन व्यूज और 29.4 मिलियन घंटे का वॉच टाइम दर्ज किया गया, जिसने कोरियन रोमांटिक कॉमेडी को भी पीछे छोड़ दिया।अगले हफ्ते में भी यह टॉप 3 में बनी रही और कुल 9.3 मिलियन व्यूज पार कर गई।
इमरान हाशमी का किरदार
सीरीज की बात करे तो इमरान हाशमी (Emraan Hashmi)कस्टम ऑफिसर अर्जुन मीणा के किरदार में नजर आ रहे है जो मुंबई एयरपोर्ट पर चल रहे बड़े स्मगलिंग सिंडिकेट का पर्दाफाश करने के लिए जंग लड़ता हुआ नजर आ रहा हैं उनके साथ इस शो में शरद केलकर, जोया अफरोज और अमृता खनवलकर लीड रोल में हैं। दर्शकों को इस वेब सीरीज में आने वाले ट्विस्ट और टर्न खूब पसंद आए हैं। ‘तस्करी: द स्मगलर्स वेब’ शो को IMDb पर 7.1 रेटिंग मिली है. सीरीज का निर्देशन नीरज पांडे ने किया है।
‘तस्करी: द स्मगलर वेब’ में कहानी अल-डेरा, अदीस अबाबा, मिलान और बैंकॉक जैसे स्मगलिंग रूट्स पर फैली है। इसमें कोडेड रास्ते, फर्जी दस्तावेज और सोची-समझी चालें दिखाई गई हैं। सीरीज के निर्माता नीरज पांडे ने कहा था, ‘कस्टम्स की दुनिया को दिखाना हमेशा से मेरा सपना था।यह जगह चुपचाप, सटीक और लगातार दबाव में काम करती है।इस विजन को हकीकत बनाना रोमांचक रहा।कास्ट और क्रू ने पूरी लगन दिखाई.’ यही मेहनत है जो सीरीज को टॉप 10 में लगातार बनाए हुए है।


