Homeखटाखट स्टोरीबॉलीवुड : मेजर शैतान सिंह भाटी के रोल में फरहान अख्तर को...

बॉलीवुड : मेजर शैतान सिंह भाटी के रोल में फरहान अख्तर को देख फैंस हुए इम्प्रेस, निर्देशन -प्रोडक्शन के बाद फरहान अभिनय पर भी कर रहें है खूब मेहनत

आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान जोधपुर जिलें के शहीद परमवीर चक्र विजेता मेजर शैतान सिंह भाटी की भूमिका में फिल्मकार-अभिनेता फरहान अख्तर को देखकर फैंस उनकी मेहनत और डेडीकेशन की खूब तारीफे कर रहें है।

कल ही फरहान और उनके बिजनेस पार्टनर रितेश सिदवानी की कम्पनी एक्सेल मूवीज ने फ़िल्म 120 बहादुर का टीजर रिलीज किया है, टीजर को बॉलीवुड के सितारों और फैंस से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है, अब तक रजनीश घई के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म के टीजर को 9 मिलियन व्यूज मिल चुके है।

 

ट्रेड पंडित फरहान अख्तर के इस रोल को उनकी यादगार फ़िल्म भाग मिल्खा भाग की टक्कर का बता रहें है। फ़िल्म 120 बहादुर 21 नवंबर 2025 को रिलीज की जाएगी।
लद्दाख में 1962 के इंडिया -चाइना वॉर के दृश्यों को फिल्माया गया है।

 

 

दिल चाहता है, लक्ष्य, डॉन जैसी फिल्मों के निर्देशक फरहान अख्तर अभिनय में भी खूब मेहनत इन दिनों कर रहें है। 120 बहादुर फ़िल्म में गीत फरहान के पिता जावेद अख्तर ने लिखें है और संगीत अमित त्रिवेदी ने दिया है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर