Homeखटाखट स्टोरीBollywood : पूर्व मिस इंडिया प्रियंका चोपड़ा की 1 हजार करोड़ की...

Bollywood : पूर्व मिस इंडिया प्रियंका चोपड़ा की 1 हजार करोड़ की फिल्म के साथ देश वापसी, मशहूर निर्देशक और सुपरस्टार के साथ करेंगी काम

आपणी हथाई न्यूज, बॉलीवुड से दूर अमेरिका में बस चुकी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा लगभग 8 साल के बाद फिर से भारतीय फ़िल्म में नजर आएंगी। हॉलीवुड फिल्मों और वेब सीरीज में सक्रिय पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका को भारत के नंबर वन फ़िल्म निर्देशक एस.एस. राजामौली ने अपनी नई पैन इंडिया बहुभाषी फ़िल्म के लिए साइन किया है।

प्रियंका चोपड़ा साऊथ के सुपरस्टार चॉकलेटी हीरो महेश बाबू के साथ काम करेगी। राजामौली की इस फ़िल्म का बजट ही 1000 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। राजामौली ने ही बाहुबली वन और टू के साथ RRR जैसी बड़ी ब्लॉकबस्टर फ़िल्में बनाई है।

मनोज रतन व्यास



ताजा खबर