

आपणी हथाई न्यूज, टीवी के लोकप्रिय शोज की लेटेस्ट TRP रेटिंग के हिसाब से लॉन्च के बाद से ही पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का टीवी धारावाहिक “क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2″ टॉप 5 में बना हुआ है।
TRP रेटिंग के हिसाब से तारक मेहता का उल्टा चश्मा लोकप्रियता के मामले में पांचवे स्थान पर है, तारक मेहता का उल्टा चश्मा TRP के 1.8 पॉइंट मिले है। चौथे स्थान पर शरद केलकर का शो ” तुम से तुम तक ” आया है, इस शो को 1.8 के करीब पॉइंट मिले है।
तीसरे स्थान पर “ये रिश्ता क्या कहलाता है ” आया है, इस धारावाहिक की रेटिंग 1.9 आई है। दूसरे स्पॉट पर क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 कायम है, एकता कपूर के इस शो को 2.0 रेटिंग मिली है। नंबर वन पर अनुपमा धारावाहिक बना हुआ है। रुपाली गांगुली के टीवी शो की रेटिंग 2.4 आई है।
मनोज रतन व्यास


