आपणी हथाई न्यूज, पिछले एक दशक से महान गायक -अभिनेता -निर्माता -निर्देशक किशोर कुमार की बायोपिक बनने की खबरें रह -रह कर आती रही है, लेकिन आज तक फ़िल्म फ्लोर पर नहीं जा पाई है। किशोर कुमार बायोपिक का पूरा पेपर वर्क निर्देशक अनुराग बसु कब का पूरा कर चुके है, लेकिन एक एक्टर की डेट्स की वजह से किशोर दा बायोपिक की शूटिंग अब तक शुरू नहीं हो पाई है और वो अभिनेता है रणबीर कपूर।
निर्देशक अनुराग बसु पहले भी रणबीर कपूर के साथ दो फ़िल्में बर्फी और जग्गा जासूस कर चुके है और चाहते है कि रणबीर ही किशोर कुमार की भूमिका निभाएं।
अनुराग बसु के अनुसार पिछले साल रणबीर किशोर कुमार बायोपिक के किए डेट्स देने वाले ही थे और तभी उन्हें रामायण ऑफर हो गईं।
रणबीर ने किशोर कुमार बायोपिक और रामायण में से रामायण को प्राथमिकता दी और अनुराग भी फिर मेट्रो इन दिनों और कार्तिक आर्यन के साथ फ़िल्म पूरी करने में लग गए। अनुराग बसु ने कहा कि रणबीर ने रामायण को पहले करने की हामी भरी और अब भी मै रणबीर की डेट्स का इंतजार कर रहा हूं, देखते है कब मेरा और रणबीर का शेड्यूल वर्कआउट होता है।
बॉलीवुड सूत्र बता रहें है कि रणबीर 2028 से पूर्व किशोर कुमार बायोपिक के लिए समय नहीं निकाल सकते है क्योंकि रणबीर रामायण और संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर को पूरा करके एनिमल पार्क, धूम 4 और राजू हिरानी के प्रोजेक्ट्स पूरा करेंगे।तब तक देखना होगा अनुराग रणबीर का वेट करतें है या किसी दूजे अभिनेता को किशोर कुमार बायोपिक के लिए अप्रोच करतें है।
मनोज रतन व्यास

