आपणी हथाई बॉलीवुड न्यूज, अभिनेता -निर्माता -निर्देशक आमिर खान ने स्मार्ट बिजनेस मूव दिखाते हुए अपने बेटे जुनैद खान की फ़िल्म का बॉक्स ऑफिस क्लैश अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा से टाल दिया है।
आमिर खान अपने बड़े बेटे जुनैद के लिए एक फ़िल्म “मेरे रहो ” बना रहें है, जिसमें जुनैद के साथ साईं पल्लवी नजर आएंगी। फ़िल्म का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है।
आमिर अब जुनैद की फ़िल्म को 12 दिसम्बर 2025 को रिलीज करेंगे जो पहले 7 नवंबर 2025 को रिलीज होनी थी।
7 नवंबर को ही अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य की फ़िल्म ” इक्कीस ” रिलीज होगी, आमिर ने डेट बदलकर जुनैद और अगस्त्य के बीच का बॉक्स ऑफिस क्लैश टाल दिया है। अगस्त्य की फ़िल्म को दिनेश विजन ने बनाया है, दिनेश ने ही स्त्री 2 और छावा जैसी 500 करोड़ प्लस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की फ़िल्में बनाई है, इसलिए दिनेश विजन के प्रोडक्शन और अमिताभ के नाती की फ़िल्म होने के कारण आमिर ने अपने बेटे की फ़िल्म की रिलीज डेट आगे खिसका दी है।
मनोज रतन व्यास


