आपणी हथाई न्यूज, गीतकार -शायर -फ़िल्म लेखक जावेद अख्तर का खुला विरोध एक मुस्लिम संगठन ने किया है। जावेद अख्तर को बंगाल में उर्दू एकेडमी के कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है, लेकिन जमीयत -उलेमा -ए -हिन्द की कोलकाता इकाई ने जावेद अख्तर को बुलाने पर विरोध दर्ज कराया है।
कोलकाता के इस मुस्लिम संगठन का कहना है कि जावेद अख्तर न केवल ईश्वर से दूर है बल्कि कई बार धार्मिक सम्प्रदायों और भगवान का मजाक उड़ा चुके है। जमीयत का कहना है कि ऐसे व्यक्ति को मंच देना बहुत दुःखद है।
जमीयत ने अपने आपत्ति के समर्थन में कहा है कि जावेद अख्तर अल्लाह के खिलाफ और इस्लाम के खिलाफ लगातार बोलते रहें है, इसलिए उनको बंगाल में उर्दू एकेडमी के प्रोग्राम में नहीं बुलाया जाना चाहिए।
जमीयत ने कहा कि अख्तर की जगह किसी गैर मुसलमान को भी बुलाए तो भी कोई एतराज नहीं है बस उसे ईश्वर पर यकीन होना चाहिए।
मनोज रतन व्यास

