

आपणी हथाई Bollywood न्यूज,बॉलीवुड के युवा सुपरस्टार रणबीर कपूर की लास्ट रिलीज फ़िल्म एनिमल दिसम्बर 2023 में आई थी,पिछले वर्ष भी रणबीर की कोई फ़िल्म रिलीज नहीं हुई थी और 2025 में भी रणबीर की न तो कोई फ़िल्म रिलीज हुई है और न ही कोई फ़िल्म इस साल रिलीज होनी है। दो साल फिल्मी पर्दे से गायब रहने के बावजूद रणबीर कपूर के पास बॉलीवुड के नंबर वन निर्देशक राज कुमार हिरानी की फ़िल्म के लिए टाइम ही नहीं है। हिरानी,रणबीर के साथ एक स्पोर्ट्स ड्रामा फ़िल्म बनाने की योजना पिछले एक साल से कर रहें है, लेकिन अब हिरानी ने इस प्रोजेक्ट को होल्ड पर रखकर आमिर खान के साथ दादा साहब फाल्के बायोपिक पर काम करना शुरू कर दिया है। आमिर -हिरानी दादा साहब की कहानी की शूटिंग अगले साल जनवरी से शुरू करेंगे। हिरानी रणबीर के साथ वाले प्रोजेक्ट को अब 2028 में शुरू करने की प्लानिंग कर रहें है।
भले ही रणबीर की बीते दो साल में कोई फ़िल्म रिलीज नहीं हुई हो लेकिन रणबीर इन दिनों नितेश तिवारी की रामायण, संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर की शूटिंग में बिजी है। इन दो फिल्मों के बाद रणबीर धूम 4 और एनिमल पार्क पर काम शुरू करेंगे, रणबीर को उनके जन्मदिन पर संजय भंसाली ने बैजू बावरा भी ऑफर कर दी है, इसलिए रणबीर का शेड्यूल बहुत पैक्ड है और इसी वजह से राजू हिरानी जैसे निर्देशक को रणबीर का अभी 2-3 साल और इंतजार करना पड़ेगा।
मनोज रतन व्यास


