Homeखटाखट स्टोरीबॉलीवुड : गोविंदा-सुनीता के तलाक की खबरें हो रही वायरल, पत्नी सुनीता...

बॉलीवुड : गोविंदा-सुनीता के तलाक की खबरें हो रही वायरल, पत्नी सुनीता ने लगाई मुंबई कोर्ट में तलाक की अर्जी !

आपणी हथाई न्यूज, नब्बे के दशक के हीरो नंबर वन रहें गोविंदा की निजी जिंदगी फिर विवादों में घिर गईं है। अब सोशल मीडिया पर फिर से खबर है कि गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मुंबई की बांद्रा कोर्ट में तलाक की अर्जी लगाई है।

पूर्व कांग्रेस सांसद गोविंदा पर पत्नी सुनीता ने दूसरी महिलाओं से अवैध संबंध,निर्दयतापूर्ण व्यवहार करने का आरोप लगाकर तलाक की अर्जी लगाई है, हालांकि गोविंदा के करीबी लोगो ने ऐसी किसी खबर को महज अफवाह बताया है।

गोविंदा की शादी साल 1987 में हुई थी, इन दिनों गोविंदा के सितारें उनके साथ नहीं है,61 साल के गोविंदा के पास बॉलीवुड में कोई नहीं है, गोविंदा खुद के प्रोडक्शन में एक फ़िल्म बनाने की तैयारी इन दिनों कर रहें है। गोविंदा के बेटे यश और बेटी को भी बॉलीवुड में कोई बड़ा अवसर नहीं दे रहा है। इस साल के शुरुआत में भी गोविंदा के तलाक की खबरें उड़ी थी, तब पत्नी सुनीता ने ही उन खबरों का सार्वजनिक खंडन किया था।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर