Homeखटाखट स्टोरीBollywood : तीन बड़ी फ्लॉप मूवी के बाद भी साजिद नाडियाडवाला के...

Bollywood : तीन बड़ी फ्लॉप मूवी के बाद भी साजिद नाडियाडवाला के जोश में नही आई कमी, विशाल भारद्वाज के साथ मिलकर बनाएंगे ‘ओ रोमियो’

आपणी हथाई न्यूज, बॉलीवुड में पिछले 75 सालों से सक्रिय नाडियाडवाला बैनर के साजिद नाडियाडवाला के लिए भले ही साल 2025 इतना सफल नहीं रहा है लेकिन साजिद का फिल्मों को बनाने का पैशन कम नहीं हुआ है।

 

साजिद द्वारा निर्मित की इस साल की 3 फ़िल्में (सिकंदर, हाउसफुल 5 और बागी 4) बॉक्स ऑफिस पर बिग सक्सेस पाने में नाकामयाब रही है, फिर भी साजिद नई फिल्मों का ऐलान और निर्माण लगातार कर रहें है।

साजिद ने विशाल भारद्वाज को अपनी नई फ़िल्म ” ओ रोमियो ” के लिए साइन किया है। ओ रोमियो में शाहिद कपूर, तृप्ति दामरी और नाना पाटेकर जैसे स्टार्स नजर आएंगे। फ़िल्म का संगीत विशाल खुद तैयार करेंगे और गीत गुलज़ार लिखेंगे। ओ रोमियो अगले साल 14 फ़रवरी 2026 को रिलीज होगी।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर