Homeखटाखट स्टोरीBollywood : विवादों में रही आदिपुरुष का रामनवमी पर पोस्टर रिलीज, हनुमान...

Bollywood : विवादों में रही आदिपुरुष का रामनवमी पर पोस्टर रिलीज, हनुमान और रावण पर लोगों ने जताई थी नाराजगी

आपणी हथाई न्यूज,आज रामनवमी के पावन पर्व पर फ़िल्म “आदिपुरुष” की टीम ने एक नया पोस्टर जारी किया है। आदिपुरुष के नए पोस्टर में बाहुबली प्रभास,एक्टर सन्नी कौशल और अभिनेत्री कृति सैनन नजर आ रहे है। प्रभास फ़िल्म में भगवान राम की भूमिका में है और कृति सैनन माता सीता के रोल में नजर आएंगी। फ़िल्म में रावण का किरदार अभिनेता सैफ अली खान निभा रहे है। फ़िल्म का निर्माण टी सीरीज के भूषण कुमार ने किया है। फ़िल्म का निर्देशन फ़िल्म “तान्हा जी” के निर्देशक ओम राउत है। फ़िल्म का बजट करीब 500 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। पिछले साल जब यूट्यूब पर आदिपुरुष का टीजर रिलीज हुआ था तब काफी विवाद हुआ था,लोगो को फ़िल्म के वीएफएक्स और रावण-हनुमान के लुक से आपत्ति थी। तब फ़िल्म के निर्माताओं ने सुधार करने की बात कह कर फ़िल्म की रिलीज को आगे खिसका दिया था। अब आदिपुरुष इस साल जून 16 को रिलीज होगी।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर