Homeखटाखट स्टोरीBollywood : पंजाबी सिंगर की सड़क हादसें में मौत, 37 वर्ष की...

Bollywood : पंजाबी सिंगर की सड़क हादसें में मौत, 37 वर्ष की आयु में दुनिया से हुए अलविदा

Bollywood आपणी हथाई न्यूज, पंजाब के पॉपुलर गायक हरमन सिद्धू का शनिवार की रात एक सड़क हादसे में निधन हो गया। आपकों बता दे कि हरमन सिद्धू अपने कई हिट पंजाबी गानों के लिए जाने जाते थे। उनका गाना ‘पेपर या प्यार’ बहुत वायरल हुआ था। उन्‍होंने मशहूर सिंगर मिस पूजा के साथ भी कई एल्बम सॉन्ग रिकॉर्ड किए थे। इनमें ‘लव मैरिज’, ‘थकेवन जट्टन दा’, ‘पई गया प्यार’ और ‘खुलियां खिड़कियां’ शामिल हैं। punjabi Singer Harman Siddhu

बताया जा रहा है कि शुक्रवार की शाम पंजाब के मानसा जिले में पंजाबी गायक हरमन सिद्धू की कार की एक कैंटर ट्रक से टक्कर हो जाने के कारण उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब गायक सिद्धू मानसा स्थित अपने गांव खियाला कलां लौट रहे थे। ट्रक चालक को पकड़ लिया गया है और इस संबंध में एक मामला दर्ज किया गया है।

2018 में आये थे विवादों में
सिंगर हरमन की जिंदगी में 2018 में भी एक विवाद आया था, जब उन्हें ड्रग्स रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उस समय पुलिस ने कहा था कि सिद्धू ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि वह कुछ महीनों से नशे के आदी थे और इसे सस्ते दामों पर खरीदते थे।



ताजा खबर