
आपणी हथाई न्यूज, Coolie Vs War 2 आगामी 15 अगस्त के फेस्टिवल वीकेंड में दो बड़ी फिल्मों की बॉक्स ऑफिस टक्कर होने वाली है। 14 अगस्त 2025 को सुपरस्टार रजनीकांत की कुली और ऋतिक रोशन -जूनियर NTR की वॉर 2 सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

दोनों ही फिल्मों की एडवांस बुकिंग विदेशी मार्केट में खुल चुकी है। अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में रजनीकांत की फ़िल्म कुली की प्री बुकिंग ऋतिक रोशन -जूनियर NTR से 6 गुणा तक ज्यादा हुई है।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार सिर्फ उत्तर अमेरिका में रजनीकांत की फ़िल्म के लिए 12 लाख अमरीकी डॉलर के टिकट बिक चुके है वही ऋतिक रोशन -जूनियर NTR की वॉर 2 के टिकट महज 2 लाख अमरीकी डॉलर के टिकट बिके है।
ट्रेड एक्सपर्ट दोनों फिल्मों से बड़ा बिजनेस होने की उम्मीद कर रहें है, देखना होगा बॉक्स ऑफिस पर कुली आगे निकलती है या वॉर 2 बॉक्स ऑफिस की रेस में बाजी मारती है।
मनोज रतन व्यास


