बॉलीवुड : दादा राज कपूर के जीवन को फिल्मी पर्दे पर लाने की तैयारी में रणबीर कपूर, शो मैन की बायोपिक में रणबीर बनेंगे राज कपूर - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Tuesday, January 20, 2026
Homeखटाखट स्टोरीबॉलीवुड : दादा राज कपूर के जीवन को फिल्मी पर्दे पर लाने...

बॉलीवुड : दादा राज कपूर के जीवन को फिल्मी पर्दे पर लाने की तैयारी में रणबीर कपूर, शो मैन की बायोपिक में रणबीर बनेंगे राज कपूर

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज, बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर ने कहा है वो जल्द अपने दादा शो मैन राज कपूर की जिंदगी पर बायोपिक बनाने वाले है। रणबीर ने कहा कि राज कपूर की प्रेरक बॉलीवुड जर्नी को फिल्मी पर्दे पर दिखाने के लिए वो काबिल निर्देशक की तलाश में लगे है।

- Advertisement -Ads

रणबीर कपूर ने कहा कि मेरे दादा जी स्व. राज कपूर ने महज 24 साल की उम्र में फ़िल्म निर्माण -निर्देशन और अभिनय शुरू कर दिया था।माना जा रहा है कि राज कपूर की फिल्मी पर्दे पर भूमिका रणबीर स्वयं निभाएंगे और इस फ़िल्म को बनने में फिलहाल थोड़ा वक़्त लग सकता है क्योंकि रणबीर के पास साल 2028 तक कोई डेट्स खाली नहीं है।

 

रणबीर लगातार रामायण, लव एंड वॉर, धूम 4, एनीमल पार्क, राज कुमार हिरानी की फिल्मों को एक के बाद एक पूरा करेंगे और फिर हो सकता है कि राज कपूर बायोपिक पर रणबीर काम शुरू करें।
मनोज रतन व्यास

- Advertisement -Ads

ताजा खबर