बॉलीवुड :टल गई सन्नी देओल की लाहौर 1947 की रिलीज,अब रिपब्लिक वीकेण्ड पर आएगी सन्नी की "जट्ट " - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Wednesday, December 10, 2025
Homeखटाखट स्टोरीबॉलीवुड :टल गई सन्नी देओल की लाहौर 1947 की रिलीज,अब रिपब्लिक वीकेण्ड...

बॉलीवुड :टल गई सन्नी देओल की लाहौर 1947 की रिलीज,अब रिपब्लिक वीकेण्ड पर आएगी सन्नी की “जट्ट “

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज, सन्नी देओल की गदर 2 के की सुपर सक्सेस के बाद फैंस को उनकी नई फ़िल्म का इंतजार है। सन्नी देओल की आमिर खान प्रोडक्शन फ़िल्म ” लाहौर 1947″ अगले साल 26 जनवरी वीकेंड पर रिलीज होनी थी, लेकिन अब ये फ़िल्म डिले हो गई है। लाहौर… का पोस्ट प्रोडक्शन का काम अभी बाकी है, निर्देशक राज कुमार संतोषी और आमिर खान फ़िल्म को फाइनल टच देने के बाद अब मार्च से जून 2025 के बीच अपनी फ़िल्म रिलीज करेंगे।

- Advertisement -Ads

सन्नी देओल रिपब्लिक वीकेण्ड को कैश करना चाहते है इसलिए लाहौर की जगह उनकी एक और बिग बजट फ़िल्म “जट्ट ” अगले साल 26 जनवरी के पास रिलीज की जाएगी। जट्ट को साऊथ के निर्देशक गोपीचंद ने बनाया है। सन्नी देओल दिवाली के बाद नवंबर मध्य से बॉर्डर 2 की शूटिंग शुरू करेंगे। बॉर्डर 2 को 23 जनवरी 2026 को रिलीज किया जाएगा।
मनोज रतन व्यास

- Advertisement -Ads

ताजा खबर