बॉलीवुड : RRR की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दहाड़, लिख डाला भारतीय सिने इतिहास का नया अध्याय - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Thursday, November 13, 2025
Homeखटाखट स्टोरीबॉलीवुड : RRR की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दहाड़, लिख डाला भारतीय...

बॉलीवुड : RRR की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दहाड़, लिख डाला भारतीय सिने इतिहास का नया अध्याय

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज,पिछले हफ्ते रिलीज हुई जूनियर एनटीआर,राम चरण, अजय देवगन और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म “RRR” ने भारतीय सिनेमा इतिहास का नया अध्याय लिख दिया है। एस एस राजामौली की इस फ़िल्म ने अपने पहले ही हफ्ते में दुनियाभर में कुल 710 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो किसी भी भारतीय फिल्म का सर्वश्रेष्ठ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है। “RRR” ने भारत मे कुल 560 करोड़ रुपये की कमाई की है और वही विदेशों से फ़िल्म की कुल कमाई करीब 160 करोड़ रुपये हुई है।

 

 

फ़िल्म ने अपने दूसरे हफ्ते में भी शानदार कमाई करना जारी रखा है। रिलीज के आठवें दिन भी फ़िल्म ने भारत मे 12 करोड़ का कलेक्शन किया है। फ़िल्म का ओवर ऑल कलेक्शन 1000 करोड़ के भी पार जाने की उम्मीद व्यक्त की जा रही है।
मनोज रतन व्यास

- Advertisement -Ads

ताजा खबर