Homeखटाखट स्टोरीबॉलीवुड : सोनू निगम को मिला नेशनल लता मंगेशकर अवार्ड, सम्मानित होकर...

बॉलीवुड : सोनू निगम को मिला नेशनल लता मंगेशकर अवार्ड, सम्मानित होकर सोनू हुए मंच पर इमोशनल

लता मंगेशकर अवार्ड आपणी हथाई न्यूज, बॉलीवुड के लोकप्रिय सदाबहार गायक सोनू निगम को इस वर्ष का नेशनल लता मंगेशकर अवार्ड दिया गया। 52 साल के सोनू निगम को यह अवार्ड मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा इंदौर में दिया गया। सोनू निगम को लता मंगेशकर की 96वीं जयंती पर यह सम्मान दिया गया।

 

अवार्ड मिलने के बाद सोनू निगम मंच पर थोड़े भावुक भी हो गए। अवार्ड पाकर सोनू निगम ने कहा कि लता मंगेशकर न केवल मेरे लिए प्रेरणापुंज है बल्कि संगीत की एक जीवंत परम्परा है। सोनू ने कहा कि इस सम्मान को पाकर मैं खुद को बहुत खुशनसीब मानता हूं।

 

यह पल मेरे जीवन के यादगार पलों में से एक है। अवार्ड मिलने के बाद सोनू ने अपनी सुरीली आवाज के साथ कई गीत भी मंच से गाए। गौरतलब है स्वयं लता जी ने कई बार सार्वजनिक मंच से सोनू निगम को अपना पसंदीदा गायक बताया था, सोनू और लता जी ने वीर -जारा समेत कई बॉलीवुड फिल्मों के लिए साथ में पार्श्वगायन किया था।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर