बॉलीवुड : जयपुर में बुलेट दौड़ाते आए नजर सन्नी देओल,बैक टू बैक शूटिंग में बिजी सन्नी देओल की अगले साल ये चार बड़ी फ़िल्में होगी रिलीज - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Tuesday, March 10, 2026
Homeखटाखट स्टोरीबॉलीवुड : जयपुर में बुलेट दौड़ाते आए नजर सन्नी देओल,बैक टू बैक...

बॉलीवुड : जयपुर में बुलेट दौड़ाते आए नजर सन्नी देओल,बैक टू बैक शूटिंग में बिजी सन्नी देओल की अगले साल ये चार बड़ी फ़िल्में होगी रिलीज

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज, अभिनेता सन्नी देओल कल जयपुर की सड़को पर बुलेट दौड़ाते हुए नजर आए। असल में सन्नी देओल जयपुर में अपनी आगामी फ़िल्म ” सूर्या ” की शूटिंग कर रहें है। फ़िल्म सूर्या के निर्माता भी जयपुर के दीपक मुकुट है। फ़िल्म का बड़ा हिस्सा पहले ही मुंबई में शूट हो चुका है, जयपुर में कई दिनों तक सन्नी देओल शूटिंग करेंगे। फ़िल्म सूर्या अगले साल 2026 में रिलीज होगी, जयपुर की शूट के बाद सन्नी देओल एक हफ्ते बाद पंजाब जाएंगे, जहां वे आमिर खान प्रोडक्शन की फ़िल्म “लाहौर 1947” की बची हुई शूटिंग पूरी करेंगे।

- Advertisement -Ads

 

अगले साल सन्नी देओल की 26 जनवरी वीकेंड में बॉर्डर 2 रिलीज होगी, फिर लाहौर 1947 रिलीज होगी और उसके बाद सूर्या रिलीज होगी और साल 2026 की दिवाली को सन्नी देओल की रामायण पार्ट वन रिलीज होगी, जिसमें सन्नी हनुमान जी की भूमिका में दिखाई देंगे।
मनोज रतन व्यास

- Advertisement -Ads

ताजा खबर