Homeखटाखट स्टोरीबॉलीवुड: कल रिलीज होगी सन्नी देओल की गदर 2,जबरदस्त एडवांस बुकिंग के...

बॉलीवुड: कल रिलीज होगी सन्नी देओल की गदर 2,जबरदस्त एडवांस बुकिंग के कारण फ़िल्म को मिल सकती है इतनी बड़ी ओपनिंग

आपणी हथाई न्यूज,कल 11 अगस्त को सन्नी देओल अभिनीत फिल्म ग़दर 2 रिलीज होने वाली है। ग़दर 2 को 11 अगस्त से 15 अगस्त के बीच का पांच दिवसीय एक्सटेंडेड वीकेंड मिलेगा। बॉलीवुड से जुड़े विभिन्न ट्रेड एक्सपर्ट का मानना है कि जबरदस्त एडवांस बुकिंग के कारण ग़दर 2 की ओपनिंग सिर्फ भारत में 35 करोड़ रुपए के आसपास हो सकती है।

 

 

वर्ल्डवाइड फ़िल्म का कलेक्शन 50 करोड़ के करीब भी हो सकता है,फिर भी फ़िल्म की वास्तविक रिपोर्ट ही फ़िल्म को आगे लेकर जाएगी। 15 अगस्त तक ही ग़दर 2 का कलेक्शन 150 करोड़ के पार जा सकता है।

 

ग़दर 2 के सामने अक्षय कुमार की ओह माय गॉड 2 भी रिलीज हो रही है। अक्षय कुमार की पिछली कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल रही है। ट्रेड पंडितों के अनुसार अक्षय की ओह माय गॉड 2 को 10 से 12 करोड़ की औसत ओपनिंग लग सकती है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर