Homeखटाखट स्टोरीबॉलीवुड :100 फ़िल्में बनाने वाले सुपरहिट निर्देशक ने फ़िल्म इंडस्ट्री छोड़ने का...

बॉलीवुड :100 फ़िल्में बनाने वाले सुपरहिट निर्देशक ने फ़िल्म इंडस्ट्री छोड़ने का किया ऐलान, ये वजह आई सामने

आपणी हथाई न्यूज, बॉलीवुड में अपने काम के दम पर पहचान बनाने वालों की लिस्ट भले ही बहुत लंबी हो मगर फिल्मी दुनिया में एक नाम ऐसा भी है जिसने बीते कुछ सालों से अपने काम के चलते सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है।

जी हां हम बात कर रहे है 68 साल के बॉलीवुड-साऊथ के फ़िल्मकार प्रियदर्शन की जिन्होंने हाल ही में फ़िल्म इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान कर दिया है। अब तक प्रियदर्शन ने हिंदी समेत साऊथ की अनेक भाषाओं में 98 फ़िल्में बना चुके है। इस वक़्त प्रियदर्शन एक साथ चार फिल्मों पर काम कर रहें है, जिसमें से तीन में अक्षय कुमार है।

प्रियदर्शन ने अक्षय के साथ फ़िल्म भूत बंगला कम्प्लीट कर ली है, जो जल्द रिलीज होगी। कल ही अक्षय कुमार -सैफ अली खान के साथ फ़िल्म हैवान की शूटिंग शुरू की है। प्रियदर्शन ही हेरा -फेरा 3 बनाएंगे और फिर प्रियदर्शन मलयालम सुपरस्टार मोहन लाल के साथ अपने करियर की आखिरी फ़िल्म बनाएंगे।

प्रियदर्शन ने कहा अब शरीर थक रहा है, कमजोरी महसूस हो रही है, हैवान के बाद हेरा -फेरा 3 बनाने के बाद मोहन लाल के साथ उनकी लास्ट फ़िल्म होगी। प्रियदर्शन ने हिंदी, तमिल, तेलगु और मलयालम भाषाओ में फ़िल्में बनाई है। हिंदी में प्रियदर्शन ने विरासत, हेरा फेरी,हलचल,हंगामा भूल भूलैया जैसी अनेक सुपर हिट फ़िल्में बनाई है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर